Apna Gaana — Custom Song & Jingle
आपका गाना। आपकी ही कहानी से।
बिल्डो से बात कीजिए — उस इंसान के बारे में जिसके लिए गाना बनाना है। वो स्क्रिप्ट लिखेगा। स्क्रिप्ट पसंद आए, तभी पूरा गाना।
गाना ₹1,499 + GST
अब तक 9 मंडलों के गाने तैयार 🎵
पहले सुनिए
ये सिर्फ़ नमूने हैं। आपका गाना आपकी कहानी से बनेगा।
बिल्डो आपसे बात करेगा। फ़ॉर्म नहीं भरवाएगा।
ज़्यादातर गाने इसलिए बेकार निकलते हैं क्योंकि उनके पीछे सिर्फ़ जानकारी होती है — नाम, तारीख़, “वो बहुत केयरिंग हैं”। उससे कोई गाना नहीं बनता। बिल्डो वो नहीं पूछता। वो पूछता है कि आख़िरी बार आप दोनों किस बात पर लड़े थे। वो कौन सी आदत है जो चिढ़ाती है और जो न हो तो खलेगी। वो बात क्या है जो आज तक कही ही नहीं गई। वही बातें गाना बनती हैं।

क्या यह कहानी जानी-पहचानी है?
- रेडीमेड गाना भेजा — उसमें उनका नाम तक नहीं था
- कार्ड पर जो लिखा था, वो किसी और ने लिखा था
- हर साल वही “Happy Birthday” — सुनने वाले को याद भी नहीं रहता
- कहना बहुत कुछ था। मुँह से कुछ निकला ही नहीं।
यह आपके लिए है, अगर
- गणपती मंडल जिसे अपनी अलग पहचान चाहिए
- जो Papa को आज तक कुछ कह नहीं पाया
- जो हर साल माँ के लिए वही तोहफ़ा ढूँढता है
- जिसे सालगिरह पर शब्द नहीं मिलते
- दुकान जिसका नाम लोग गुनगुनाएँ
यह आपके लिए नहीं है, अगर
- जिसे गाना इसी वक़्त चाहिए — स्क्रिप्ट तुरंत, गाना ४ दिन
- जो चाहता है हम उसकी कहानी सुने बिना लिख दें
- जिसे किसी फ़िल्म का गाना चाहिए — हम आपका बनाते हैं
- जो बिल्डो से दस मिनट बात न कर सके
काम कैसे होता है
- 1
बात कीजिए — ₹99 (GST सहित)
बिल्डो से खुलकर बात। जितना बताएँगे, गाना उतना आपका होगा।
- 2
स्क्रिप्ट आपके सामने
बिल्डो स्क्रिप्ट लिख के दिखाएगा। कुछ खटकता हो तो बताइए, बदल देगा।
- 3
पसंद आए तो — बाक़ी ₹1,669.82
स्क्रिप्ट पसंद न आए तो यहीं रुक जाइए। आगे कुछ नहीं देना।
- 4
४ दिन में पूरा गाना
आवाज़, सुर, सब। आपके फ़ोन पर।
हाथ में क्या आएगा
- पूरा गाना — MP3, स्टूडियो क्वालिटी
- स्क्रिप्ट, लिखी हुई — भेजने के लिए
- WhatsApp पर सीधे भेज सकें, इतना हल्का
- आवाज़ आपकी पसंद की — मर्द या औरत
- इस्तेमाल का हक़ हमेशा के लिए — जहाँ चाहें बजाइए, जितनी बार चाहें
और जगह vs अपना गाना
४ दिन। देर हुई तो मुफ़्त।
स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद ४ दिन। एक मिनट भी देर हुई, तो पूरा पैसा वापस — और गाना फिर भी आपका। ये एहसान नहीं है, हिसाब है। बर्थडे दो दिन बाद है तो ४ दिन बाद का गाना काम का नहीं।
इससे आपको क्या मिलता है
- स्क्रिप्ट पहले, पैसा बाद में — पसंद न आए तो रुक जाइए
- आपकी भाषा में — हिंदी, मराठी, अंग्रेज़ी, हिंग्लिश
- ४ दिन, वरना मुफ़्त
- भेजने लायक़ — WhatsApp पर सीधे
- दूसरे गाने पर ₹99 दोबारा नहीं लगता
आपके सवाल
गाता कौन है?
आवाज़ का चुनाव आप करते हैं — मर्द या औरत, और सुर कैसा हो: ख़ुशी वाला, भारी, या मज़ाक़िया।
कौन सी भाषा में बना सकते हैं?
हिंदी, मराठी, अंग्रेज़ी, हिंग्लिश। बिल्डो जिस भाषा में आप लिखेंगे, उसी में बात करेगा — पर गाना किसी भी भाषा में बन सकता है।
₹99 वापस मिलता है क्या?
नहीं। ₹99 स्क्रिप्ट लिखने का काम है, और वो काम हो जाता है। पर स्क्रिप्ट पसंद न आए तो आगे एक रुपया भी नहीं देना।
स्क्रिप्ट कितनी बार बदलवा सकते हैं?
तीन बार, उसी बैठक में।
कितना वक़्त लगेगा?
स्क्रिप्ट उसी वक़्त, आपके सामने। पूरा गाना ४ दिन।
दूसरा गाना बनवाना हो तो?
₹99 दोबारा नहीं लगेगा। सीधे ₹1,669.82।
गणपती मंडल के लिए?
वही दाम — ₹1,499 + GST, जितना हर गाने का। वहाँ भी ₹99 से शुरू।
गाना कहाँ बजा सकते हैं?
घर का गाना — जहाँ चाहें। धंधे का गाना — दुकान, ऐड, रील, जहाँ आपका काम है। इस्तेमाल का पूरा हक़ — हमेशा के लिए, जितनी बार चाहें।
₹1,499 + GST
अपनों के लिए गाना
बर्थडे, सालगिरह, घर का कोई भी मौक़ा। ₹99 से शुरू — पहले स्क्रिप्ट, पसंद आए तो बाक़ी ₹1,669.82।
₹1,499 + GST
गणपती मंडल, दुकान, टीम
मंडल का अपना गाना। दस दिन, रोज़ बजने के लिए। वही दाम — यहाँ भी ₹99 से शुरू, बाक़ी ₹1,669.82।
ज़्यादातर लोग दो बनवाते हैं — एक दुकान के लिए, एक घर के लिए। दूसरे पर ₹99 दोबारा नहीं लगता।
आज एक बैठक। ₹99। बाक़ी बाद में।
स्क्रिप्ट पसंद न आए तो वहीं रुक जाइए — कोई सवाल नहीं।
गाना ₹1,499 + GST

